खोया खा रहे कुत्ते उसी खोए बनाई जाने वाली स्वादिष्ट मिठाई से होटलों में बन रही मिठाई

बंडा,-   बंडा में अधिकतर होटलों पर बनाई जाने वाली स्वादिष्ट मिठाई का खोया बरेली से रोजाना बंडा में आता है, जिसे कुत्ते खा रहे हैं, उसके बाद उसी खोए से होटलों पर मिठाई बनाकर धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है।

बंडा के बड़े-बड़े होटल स्वामियों के द्वारा बरेली से रोजाना बोरियों में भारी मात्रा में मिलावटी खोया मंगवाया जा रहा है, जिसे चार पहिया गाड़ियों से बंडा के मुख्य चौराहे पर उतारा जा रहा है, जिसके बाद चौराहे पर घूम रहे आवारा कुत्ते उसमें मुंह मार कर बर्बाद कर रहे हैं। कभी बोरियों को फाड़कर खोए को खा रहे हैं तो कभी पेशाब कर रहे हैं। वहीं जानकारी होने के बाद भी होटल स्वामियों के द्वारा इसी खोए से मिठाई बनाई जा रही है। उसे स्वादिष्ट मिठाई का नाम देकर बाजार में बेचा जा रहा है। होटल स्वामियों की इस हरकत से अंजान आम लोग इन मिठाइयों को बड़े शौक से खरीद रहे हैं। इतना ही नहीं इस खोए से बनाई जाने वाली मिठाई को प्रसाद के रूप में मंदिरों में भी चढ़ाया जा रहा है, जिसके बाद लोग इसे खा भी रहे हैं। आए दिन बंडा चौराहे पर ऐसी हरकत देखने के बाद कई लोगों ने होटल स्वामियों से इसकी शिकायत की लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसकी बदौलत आम जनता के स्वास्थ्य के साथ तो खिलवाड़ किया ही जा रहा है, साथ ही उनकी आस्था और विश्वास को भी चोट पहुंचाई जा रही है। वहीं इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर पुवायां अजीत सिंह चौधरी ने बताया कि ऐसे होटल स्वामियों पर कार्रवाई की जाएगी और खोए का सैंपल भरकर जांच के लिए भेजा जायेगा।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी