रूद्रपुर -16 जुलाई की रात्रि कोतवाली इलाके में उस वक्त दहश त फैल गई। जब द्यात लगाए बैठे युवकों ने एक युवक पर धारदार ह थियार से हमला कर दिया और जब युवक भागकर अपनी जान बचा ने की जद्दोजहद कर रहा था। तो हमलावरों ने तमंचे से तीन राउंड फा यरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में अफरा तफ री मच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भुरारानी निवासी सीता देवी ने बताया कि उस का बेटा शिव कुमार मुख्य बाजार स्थित ग्लास स्टोर की दुकान पर काम करता है। बताया कि 16 जुलाई की रात्रि दस बजे वह अपने दो स्त राजू के साथ घर लौट रहा था कि जैसे ही फ्लाई ओवर के समी प पहुंचा। तभी द्यात लगाए बैठे फतेह, संदीप,राहुल,संदीप, राहुल, करन निवासी बिंदुखेड़ा,बादल निवासी भुरारानी ने घेर लिया और बेटे पर धारदार हथियार से हमला शुरू करने लगे। तो बेटा जान बचाने के लिए भागा। तो हमलावरों ने काफी दूर तक पीछा करते हुए तमंचे से ताबड़तोड़ फायर करना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब लोग इकठ्ठा होने लगे,तो हमलावर फरार हो गए। शिकायतकर्ता का आरोप था कि17 जुलाई की सुबह दस बजे हमलावरों ने फोन कर बेटे को जल्द ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पु लिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।




