ठुकराल ने सभी के साथ किया है धोखा  जनता को कांग्रेस के नाम पर कर रहे गुमराह” कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा का आरोप  कांग्रेस में नहीं है ठुकराल का कोई वजूद

रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बीच रुद्रपुर की सियासत गर्मा गई है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ठुकराल पर खानपुर पूर्व जिला पंचायत सीट पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

प्रेस वार्ता में मीना शर्मा ने दावा किया कि पूर्व विधायक ठुकराल, भाजपा से बागी उम्मीदवार सुखदेव हालदार की पत्नी सुषमा हालदार को समर्थन दे रहे हैं और जनता से यह कह रहे हैं कि “जीत के बाद सुषमा कांग्रेस में शामिल हो जाएंगी।”

जबकि इस सीट पर कांग्रेस ने अजय कुमार की पत्नी विशुका शील को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। मीना शर्मा ने इसे कांग्रेस समर्थकों के साथ धोखा बताया। वहीं कांग्रेस से बागी संचित विश्वास भी अपनी पत्नी रविता विश्वास को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतार चुके हैं और इलाके में यह प्रचार कर रहे हैं कि जीत के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

मीना शर्मा ने इन सभी बयानों को “जनता को भ्रमित करने की साजिश” करार दिया और कहा कि कांग्रेस का आधिकारिक उम्मीदवार मैदान में है, ऐसे में पूर्व विधायक को ऐसी राजनीति से बाज़ आना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि “एक ओर जहां कांग्रेस संगठन अपने प्रत्याशी को लेकर स्पष्ट है, वहीं कुछ लोग जनता को गुमराह कर अपनी निजी राजनीति साध रहे हैं।”

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी