राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

Spread the love

रुद्रपुर व्यापार मंडल ने खटीमा राज्य कर इकाई सचल दल द्वारा व्यापारियों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आयुक्त, राज्य कर विभाग उत्तराखण्ड को ज्ञापन सयुंक्त आयुक्त स्मिता के माध्यम से प्रेषित किया। व्यापार मंडल ने रोष जताते हुए आरोप लगाया है कि सचल दल द्वारा आए दिन व्यापारियों के वाहनों को घंटो रोककर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जबकि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज, बिल, ई-वे बिल एवं अन्य अभिलेख पूर्ण रूप से उपलब्ध होते हैं।

 

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने रोष प्रकट करते हुए व गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि व्यापारियों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि दस्तावेज पूर्ण होने के बावजूद उन्हें घंटों रोककर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। कई व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि अधिकारियों द्वारा विभागीय लक्ष्य (टारगेट) का हवाला देकर पेनल्टी लगाने का दबाव बनाया जाता है, जिससे व्यापारिक समुदाय में विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार दूरभाष के माध्यम से भी अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया।

 

व्यापारियो का कहना है कि शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है और व्यापारियों को लगातार परेशान किया जा रहा है।

 

ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मंडल ने राज्य कर इकाई सचल दल, खटीमा की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, वैध दस्तावेज रखने वाले व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने तथा संबंधित CTO के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है।

 

संजय जुनेजा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो रुद्रपुर व्यापार मंडल राज्य कर विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं विभाग की होगी।

घेराव करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा, जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश बंसल, गदरपुर व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला, शिवन सेठी चीनू दुआ, चेतन खनिजों, मनजीत गगनेजा,पवन गाबा,पारस अरोरा,गौरव गांधी, राजकुमार सिकरी,दानिश अहमद, अनेकों व्यापारी थे


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    युवाओं पर लाठीचार्ज और बर्बरता पर भड़की कांग्रेस जंतर मंतर दिल्ली आंदोलन का है मामला बोले कांग्रेसी,मोदी सरकार का पतन शुरू

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों पर लाठीचार्ज-बर्बरता और राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ भी बर्बरता के खिलाफ जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा और नगर अध्यक्ष ममता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    युवाओं पर लाठीचार्ज और बर्बरता पर भड़की कांग्रेस जंतर मंतर दिल्ली आंदोलन का है मामला बोले कांग्रेसी,मोदी सरकार का पतन शुरू

    कमीशन नहीं देने पर फाइव स्टार होटल के सामने धरना होटल कर्मी को दिलाया था किराए का मकान 14 हजार देनी थी कमीशन, व्यापारियों का हंगामा 

    हरिद्वार से लौट रहा था परिवार घर पहुंचने से पहले ही काल ने छीन ली मां और होनहार बेटी की जिंदगी

    हरिद्वार से लौट रहा था परिवार घर पहुंचने से पहले ही काल ने छीन ली मां और होनहार बेटी की जिंदगी

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    साइबर क्राइम प्रहार करेगी एटी एनालाइजर हाईटेक मशीन साइबर क्राइम थाना पुलिस स्टेशन पहुंची मशीन एंटी एनालाइजर में कई आधुनिक खूबियां

    साइबर क्राइम प्रहार करेगी एटी एनालाइजर हाईटेक मशीन साइबर क्राइम थाना पुलिस स्टेशन पहुंची मशीन एंटी एनालाइजर में कई आधुनिक खूबियां