13.51 करोड़ गबन प्रकरण में तीन संदिग्धों की तलाश

Spread the love

रुद्रपुर, एनएच की मुआवजा राशि 13.51 करोड़ का गबन करने के प्रकरण में अहम किरदार निभाने वाले बैंक शाखा प्रबंधक और सहायक शाखा प्रबंधक की गिरफ्तारी के बाद तीन संदिग्धों की तलाश के बाद अब पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को भी चिन्हित कर लिया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए अब पुलिस की विशेष टीम ने पांच चिन्हित संदिग्धों की गिरफ्तारी की ठोस रणनीति बनाते हुए कई राज्यों में दबिश देनी शुरू कर दी है।

दो सितंबर को समीक्षा बैठक के दौरान एनएच के काला-एसएलओ के संयुक्त खाते से 13.51 करोड़ की धनराशि को फर्जी चेक, आदेश पत्र सहित दस्तावेजों के आधार पर निकालकर गबन कर दिया था। कारण एनएच और एसएलओ का खाता नैनीताल हाईवे स्थित इंडसइंड बैंक शाखा रुद्रपुर में था। प्रकरण का खुलासा होते ही तत्काल टीम ने तफ्तीश की और महज चौबीस घंटे के अंदर ही इंडसइंड बैंक शाखा प्रबंधक देवेंद्र सिंह और सहायक प्रबंधक प्रियम सिंह को अहम किरदार निभाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्रारंभिक तफ्तीश में पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध चिन्हित किए। जो चेक लाकर बैंक में ऑनलाइन ट्रांसफर करते थे। प्रकरण के तीसरे दिन की तफ्तीश में पुलिस को तीन नहीं, बल्कि दो और संदिग्धों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सीडीआर, सीसीटीवी कैमरे की फुटेजों को बारीकी से खंगाला तो दो संदिग्धों की भूमिका भी गबन प्रकरण में सामने आई। अब पुलिस टीम ने तीन नहीं, बल्कि पांच संदिग्धों को चिन्हित कर लिया है और संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीम रवाना कर दबिश देनी शुरू कर दी है।

अब देखना यह है कि पुलिस की जांच में किस-किस की भूमिका सामने आती है और चिन्हित संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद ही 13.51 सरकारी धन गबन का क्या खुलासा होता है। यह आने वाला समय ही बताएगा। एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके ने बताया कि तीसरे दिन की तफ्तीश में अब पुलिस की रडार पर तीन नहीं, बल्कि पांच लोगों को चिन्हित किया है। जिनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर पर्दाफाश किया जाएगा। अभी पुलिस की तफ्तीश में कई लोग शामिल है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी