एनएचएआई ने अंडरपास के लिए मांगी 10 एकड़ और जमीन

Spread the love

रुद्रपुर, । जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की बैठक में कहा कि एयरपोर्ट आथॉरिटी को उत्तराखंड सरकार ने 524.70 एकड़ भूमि पर भौतिक कब्जा दे दिया है। निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट भूमि पर कब्जा लेकर अपने सर्वे व निर्माण के कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करें। वहीं एनएचएआई ने जिलाधिकारी से भविष्य में यातायाता  व्यवस्था को देखते हुए एयरपोर्ट मुख्य गेट से पहले एक अंडरपास बनाने के लिए 10 एकड़ जमीन की मांग की है।

 बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट आथॉरिटी को 524.78 एकड़ भूमि का जिला प्रशासन व पंतनगर एयरपोर्ट आथॉरिटी द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर कॉर्डिनेट भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। टीडीसी की भूमि जो एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रही है उसमें भवन, कार्यालय आदि के ध्वस्तीकरण के लिए टेंडर और पंतनगर विश्वविद्यालय के भी भवन, शोध संस्थान, कार्यालय आदि जद में आ रहे हैं उनका भी चिन्हीकरण पूर्व में ही कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई को राष्ट्रीय राजमार्ग विस्थापन के लिए 103 एकड़ भूमि चिन्हित कर कब्जा दे दिया गया है व सड़क का सर्वे डीपीआर बनाने के निर्देश दिये गये थे।

वहीं परियोजना निदेशक एनएचएआई विकास मित्तल ने सर्वे डीपीआर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जिलाधिकारी को बताया कि भविष्य में यातायाता व्यवस्था को देखते हुए एयरपोर्ट मुख्य गेट से पहले एक अंडरपास बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग को कुल 113 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। 103 एकड़ पूर्व में ही मिल गयी है, 10 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्कता है। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अतिरिक्त भूमि हस्तांतरित कर दी जाएगी, लेकिन इससे पूर्व एयरपोर्ट निदेशक व सहायक निदेशक फार्म से समन्वय करते हुए भौतिक निरीक्षण व सर्वे कर लें।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप