यूपी विधानसभा चुनाव: कलक्ट्रेट में फूट-फूट कर रोने लगी निर्दलीय प्रत्याशी, बोली-प्रचार न करने की मिल रही धमकी

Spread the love

बुलंदशहर। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो रही है वैसे-वैसे नेताओं ने भी प्रचार-प्रसार और तेज कर दिया है। चुनाव-प्रचार को लेकर कुछ प्रत्याशियों ने प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर से सामने आया है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी ने प्रशासन पर बड़ी पार्टियों के नेताओं के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला प्रत्याशी उसे धमकी मिलने की बात कह रही है। वह प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते-लगाते फूट-फूट कर रोने लगती है। महिला प्रत्याशी का आरोप है कि उसे प्रचार न करने की धमकी मिल रही है, इसको लेकर वह कई बार सुरक्षा मांग चुकी है लेकिन उसे अभी तक सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है।
बुलंदशहर से निर्दलीय प्रत्याशी गीता रानी शर्मा सदर सीट से चुनाव मैदान में हैं। गीता रानी का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें प्रचार न करने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कई बार उनकी गाड़ी को भी टक्कर मारी जा चुकी है। इसको लेकर वह कई बार प्रशासन से सुरक्षा मांग चुकी हैं लेकिन उन्हें अभी तक किसी तरह की सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है। कलेक्ट्रेट पहुंची गीता रानी मीडिया से बात करते हुए फूट-फूट कर रो पड़ती हैं।
उनका आरोप है कि बड़े नेताओं को प्रशासन सुरक्षा मुहैया करा रहा है लेकिन हम लोगों को नहीं। गीता रानी ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान ओवरटेक कर उनकी गाड़ी को टक्कर मारी गई। उनका आरोप है कि उन्हें प्रचार से रोका जा रहा है। धमकाया जा रहा है और उनके वाहन भी कई बार हमले हो चुके हैं। उनका आरोप है कि शकायत के बाद भी निर्वाचन आयोग की ओर से उन्हीं किसी तरह की कोई सुरक्षा नहीं दी गई।

 


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप