उत्तराखंड में बनेंगे नौ स्टेडियम: यूएस नगर को मिली चार सौगात, 50 हजार से अधिक आबादी वाली जगहों पर होगा निर्माण

धामी सरकार ने प्रदेश को नौ स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति दी है। इसमें से ऊधमसिंह नगर को चार स्टेडियम की बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश सरकार ने जिले के जसपुर, नगला, खटीमा व किच्छा में स्टेडियम निर्माण को स्वीकृति दी है। खेलों में रूचि रखने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए अब दूसरे प्रदेशों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। सूबे की धामी सरकार ने प्रदेश को नौ स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति दी है। इसमें से ऊधमसिंह नगर को चार स्टेडियम की बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश सरकार ने जिले के जसपुर, नगला, खटीमा व किच्छा में स्टेडियम निर्माण को स्वीकृति दी है। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश के 50 हजार से अधिक आबादी वाली जगहों पर स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति दी है। इसके लिए प्रदेश के कुल नौ स्थानों को चिह्नित किया गया है, जिसमें चार केवल ऊधमसिंह नगर के हैं। प्रदेश सरकार की सूची में रुड़की, ऋषिकेश, रामनगर, मंगलौर व डोईवाला शामिल हैं। तो वहीं जिले में जसपुर, नगला, खटीमा व किच्छा को शामिल किया गया है। यहां स्टेडियम का निर्माण हो जाने से ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशा जाएगा। 21 जून को निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल जितेंद्र कुमार सोनकर ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर के लिए पत्र जारी किया है।

यह होंगी सुविधाएं
इंडोर स्टेडियम : 18.5 मीटर लंबाई, 17.5 मीटर चौड़ाई एवं 7.5 मीटर ऊंचाई। दो प्रशिक्षक व स्टोर कक्ष, अलग-अलग बालक-बालिका पांच-पांच-शौचालय व बाथरूम, विद्युत, पानी की व्यवस्था, बाउंड्रीवाल व गेट। ओपन स्टेडियम : 120 मीटर लंबाई व 80 मीटर चौड़ाई। प्रशिक्षक व स्टोर कक्ष मय शौचालय-बाथरूम, खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग बालक-बालिका पांच-पांच-शौचालय व बाथरूम, विद्युत, पानी की व्यवस्था, बाउंड्रीवाल व गेट।

यूएसनगर में हो जाएंगे 10 स्टेडियम
ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण इलाके सकैनिया, बिचपुरी, दिनेशपुर व कूल्हा में मिनी स्टेडियम संचालित हैं। वहीं खटीमा में मलखंब का स्टेडियम शासन से प्रस्तावित है। इधर प्रदेश सरकार ने जिले के चार जगहों पर इंडोर व ओपन स्टेडियम की बड़ी सौगात दे दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान