रुद्रपुर: अधिवक्ता गोलीकांड की रेकी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर, 27जून को दिनदहाड़े बाइक सवार शूटरो द्वारा अधिवक्ता प्रशांत पर गोली चलाने के प्रकरण में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शुटरों को पल-पल की सूचना देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और रैकी में प्रयुक्त कार को भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जबकि शूटरों की तलाश में दबिश जारी है।

बुधवार को गोलीकांड का खुलासा करते एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ सदर निहारिका तोमर ने बताया कि 27 जून को सुनार गली गदरपुर निवासी अधिवक्ता प्रशांत को उस वक्त बाइक सवार नकाबपोश शूटरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। जब अधिवक्ता दोपहर साढ़े तीन बजे दुर्गा मंदिर धर्मशाला वाली गली में फोन पर बात कर रहा था। महज पांच से छह सेकंड के अंदर वारदात को अंजाम दिया। इससे पुलिस को कहीं न कहीं लोकल कनेक्शन की आशंका हुई।

इसी दौरान अचानक फेसबुक पर यूके में बैठे सहज विर्क ने गोली कांड की जिम्मेदारी लेते हुए धमकी की पोस्ट की थी। पुलिस ने अपनी तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए सीडीआर व सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया तो पाया कि ग्राम सिरसा खेड़ा बिलासपुर यूपी निवासी वंश दीप औलख ने ही सहज विर्क के कहने पर गोली कांड की योजना बनाई और रेकी करने के लिए संग्रामपुर शाही बरेली निवासी करनजीत संधू और भौपत सकरिया पूरनपुर पीलीभीत निवासी मंदीप सिंह रायर को तैयार किया।

27 जून को तीनों ने स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके-06 एबी-8277 से रेकी की सटीक सूचना देने के बाद ही शूटर ने गोलीकांड को अंजाम दिया। पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि शूटर लोकल के नहीं, बल्कि बाहरी इलाके से मुहैया कराए हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की एक टीम शूटर के बेहद करीब है, चूंकि गोलीकांड महज एक छोटी सी वारदात है, लेकिन इसके तार अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों से जुड़े हो सकते हैं। जिसको लेकर पुलिस लगातार अपनी तफ्तीश कर लोकल स्तर पर सहयोगियों पर कार्रवाई करेगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान