विजिलेंस टीम का बड़ा एक्शन: पैंतीस सौ की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा रजिस्टर कानूनगो

Spread the love

बाजपुर। तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने पैंतीस सौ की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। मोहन सिंह पर परवाना चढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था।

 शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सतर्कता अधिष्ठान ने जांच कर आरोप सही पाए और कार्रवाई को अंजाम दिया। यह मामला केलाखेड़ा की भूमि से जुड़ा है, जिसमें कुमाऊं कमिश्नर द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में निर्णय सुनाया गया था। शिकायतकर्ता ने नाम चढ़ाने के लिए बाजपुर तहसील भेजा था, जहां बाजपुर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह ने पैंतीस सौ रुपए रिश्वत लेने की मांग की। शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता अधिष्ठान नैनीताल सेक्टर हल्द्वानी के निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने मंगलवार को बाजपुर तहसील कार्यालय में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए मोहन सिंह को पैंतीस सौ की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। सतर्कता अधिष्ठान ने मोहन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर 24×7 संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज