प्रशासन के डंडे के आगे झुके वार्डवासी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बिछाई जा रही विद्युत लाइन का कर रहे  थे विरोध 

Spread the love

किच्छा। नमामि गंगे योजना के तहत वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बिछाई जा रही 11000 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन का विरोध कर रहे वार्ड वासियो को आखिर प्रशासन के डंडे के आगे झुकना पडा। इसी के साथ विद्युत लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया।
भारत सरकार द्वारा नमामि गंगे योजना के तहत नदियों को साफ और स्वच्छ करने का अभियान जारी  है। जिसके तहत नदियों में प्रदूषित जल को फिल्ट्रेशन करने के बाद ही नदियों में गिराए जाने की व्यवस्था की जा रही है जिसके तहत चिन्हित नदियों के किनारे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जा रहे हैं चयनित योजना के तहत कि नगर के पुरानी गल्ला मंडी स्थित गोला नदी पर भी नमामि गंगे योजना के तहत वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जायेगा। जिसके लिए 11000 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन बिछाई जानी है जो की घनी बस्ती के बीच से गुजरेगी जिसका पुरानी मंडी वार्ड नंबर 17 के निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा था। विरोध के चलते योजना का कार्य थप्प हुआ था जिसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी गई थी। जिला प्रशासन द्वारा नमामि गंगे योजना के तहत ट्रीटमेंट प्लांट के लिए विद्युत लाइन बिछाई जाने में आ रहे अवरोध को समाप्त करने के लिए एसडीएम  कौस्तुभ मिश्रा को निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में आज प्रशासन द्वारा तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची विरोध कर रहे लोग पुलिस के डंडे के आगे नतमस्तक हो गए तथा विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा विद्युत लाइन हेतु खंभे लगवाए जाने प्रारंभ कर दिए। तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि विद्युत वितरण खंड किच्छा के अधिशासी अभियंता संजय तिवारी एवं एसडीओ डीसी गुरुरानी द्वारा इस संबंध में पुलिस प्रशासन एवं तहसील प्रशासन से फोर्स उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई थी जिसके तहत नमामि गंगे योजना को क्रियान्वित करने के लिए प्रशासन द्वारा फोर्स मांगा गया था जिसके तहत उनके नेतृत्व में प्रशासन की टीम एवं भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा प्रस्तावित स्थल पर खंभे लगाए जाने का कार्य प्रारंभ कराया । विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता संजय तिवारी ने बताया कि स्थानीय लोगों को विद्युत लाइन के संबंध में भ्रांतियां फैलाकर गुमराह किया जा रहा था। जबकि उक्त विद्युत लाइन पूर्ण रूप से इंसुलेटेड है तथा प्रोजेक्ट तक संपूर्ण विद्युत लाइन फाइबर युक्त तारों के बीच होकर बिछाई जाएगी जिस वजह से करंट फैलने की कोई भी संभावना नहीं है। विद्युत विभाग वितरण खंड किच्छा के अधिशासी अभियंता संजय कुमार तिवारी, एसडीओ डीसी गुरुरानी, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश शर्मा, उप निरीक्षक राजेंद्र पंत, उप निरीक्षक मनोज कुमार, जे ई ओम कुमार, टी जी फर्स्ट जगदीश बिष्ट, सहित विद्युत विभाग के दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप