पुलिस को देख भागी महिला…तलाशी में मिला 17 किलो से ज्यादा गांजा

हरिद्वार,ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गांजा लेकर पहुंची एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 17 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार  महिला एसआई ललिता चुफाल टीम के साथ गश्त करते हुए भेल बैरियर नंबर-5 धीरवाली के पास पहुंची। जहां विष्णुलोक कॉलोनी जाने वाले रास्ते में एक महिला खड़ी थी। पुलिसकर्मियों को देखते ही वह बाग की तरफ अंदर भागने लगी। पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि पूछताछ में महिला ने तमन्ना निवासी मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर हाल नई मच्छी तालाब कॉलोनी राजा गार्डन थाना कनखल बताया। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद