पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए एसएसपी कार्यालय के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस और प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच धक्का मुक्की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला बेरिकेटिंग पार करने के दौरान हुई बेहोश

रुद्रपुर। एसपी कार्यालय के बाहर पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए मंगलवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाएं सुरक्षा घेरे को तोड़ एसएसपी गेट तक पहुंच गई। जिससे प्रदर्शनकारियों व पुलिस में धक्का मुक्की हुई। जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला ने नर्स हत्याकांड की सीबीआई की जांच की मांग की है। प्रदर्शन में कई महिलाएं शामिल रहीं। धरना प्रदर्शन के दौरान उस समय हड़कम्प मच गया जब महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला बेरिकेटिंग पार करने के दौरान पुलिस अधिकारियों से नोंकझोंक करते समय बेहोश हो गई। उन्हें तत्काल भीड़ से दूर ले जाकर पानी पिलाया गया। कुछ देर के बाद होश में आने पर श्रीमती रौतेला पुनः धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदेश सरकार व पुलिस के खिलाफ गरजने लगी।  वहीं बेरिकेडिंग को लांघने के दौरान कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं।

देव भूमि उत्तराखण्ड में महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में जनपद सहित विभिन्न क्षेत्रों से आई सैकड़ों पार्टी कार्यकत्रियों ने एसएसपी कार्यालय के समक्ष पुलिस व भाजपा सरकार के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसएसपी कार्यालय कूच करते समय पुलिस प्रशासन द्वारा की गई बेरिकेटिंग को पार करते समय श्रीमती रौतेला सहित कई नेत्रियों की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोंक झोंक भी हुईं। जिस पर सभी महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकत्रियांे ने राष्ट्रीय राजमार्ग से ज्यों ही एसएसपी कार्यालय की ओर जाने का प्रयास किया पुलिस द्वारा रस्सियां लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की गई। लेकिन नारेबाजी करती महिलायें रस्सियों को पीछे करते हुए आगे बढ़ती गई। जिस पर पुलिस द्वारा फिर रस्सियों को लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला वहां तैनात पुलिस कर्मियों को पीछे धकेलती हुई आगे बढ़ती गई। महिलाओं को आगे बढ़ते देख एसएसपी कार्यालय गेट के आगे बेरिकेटिंग लगा दी गई। जहां प्रदेश अध्यक्ष ने उसे भी पार करने की कोशिश की तो उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी नोंकझोंक हो गई। जिस पर सभी महिलाएं वहीं पर ही भाजपा सरकार, पुलिस व भाजपा विधायक के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गई।

धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देश में महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है वहीं देवभूमि उत्तराखंड में भी भाजपा शासन में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा ने सत्ता की बागडोर संभाली है महिला अपराध तेजी से बढ़े हैं। वहीं दूसरी ओर अनेक मामलों में भाजपा सरकार आरोपियों को संरक्षण प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित कर रही। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में मासूम बच्चियों से लेकर महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी है। श्रीमती रौतेला ने अंकिता भंडारी, तस्लीम जहां की हत्याओं के साथ ही प्रदेश के अन्य स्थानों पर हुए महिला अपराधों का जिक्र कर भाजपा सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि जनपद पुलिस महिला अपराधों को खुलासा करने में महज लीपापोती कर रही है। किसी भी महिला अपराध को पुलिस गंभीरता से नही लेती है। महिलाओं को अन्य कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया। महिलाओं ने बाद में एसएसपी को ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, उपाध्यक्ष नाजमा शेक, मीना शर्मा, मोनिका ढ़ाली, पूजा सिंह, काजल चौहान, मिरोज, शबीना बेगम, सहाना, नूरजहां, जरीना, आमीन,गुड्डू, आशा बी, शबाना, सोनू शर्मा, माया देवी, नत्थो देवी , सुनीता, हरप्यारी, रोली, सुनीता कश्यप, ममता शर्मा, श्वेता शर्मा, सुनीता सैनी, जुनेदा बेगम, मेसर, मालती मौर्य, जया कर्नाटक, चन्द्रा जोशी, अजीता शर्मा, रेखा सोनकर, सपना गिल, मंजू जैन, पूनम गुप्ता, सुमन पंत, काजल गंगवार, शीला चौधरी आदि मौजूद थीं।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद