खेत में अवैध खनन का विरोध करने पर कर्मी को पीटा, दो पर मुकदमा

काशीपुर । कुंडेश्वरी के ग्राम नूरपुर क्षेत्र में अवैध खनन करने का मामला सामने आया है। वहीं नूरपुर स्थित एक खेत में काम करने वाले कर्मी ने दो लोगों पर अवैध खनन का विरोध करने पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में खेत स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना स्वार, जिला रामपुर निवासी अहसान अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका ग्राम नूरपुर में एक खेत है। आरोप लगाया कि जिसमें से रात्रि में कुछ लोग अवैध खनन कर रेता चोरी करते हैं। चार नवंबर की रात्रि के 10 बजे उसका मुंशी शरीफ अहमद खेत पर गया था।

 इस दौरान नूरपुर क्षेत्र से कुछ लोग अवैध खनन कर रहे थे। जिसका उसने विरोध किया।  इस दौरान अवैध खनन कर रहे लोगों ने उसके मुंशी के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं मामले में पुलिस ने खरमासी काशीपुर निवासी अर्जुन कश्यव व जसपुर खुर्द निवासी गुरजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद