मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर गरजे श्रमिक

Spread the love

रुद्रपुर। डॉल्फिन मजदूर संगठन के बैनर तले श्रमिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रमिक नेताओं ने कहा कि लम्बे समय से डॉल्फिन मजदूर संगठन श्रमिकों की समस्याओं को लेकर आंदोलनरत है लेकिन प्रशासन श्रमिकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। श्रमिकों ने डॉल्फिन कंपनी सहित सिडकुल की सभी कंपनियों में शासन द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी का पूर्ण भुगतान करने, स्थाई मजदूरों को ठेकेदारी के तहत नियोजित करना बंद करने, स्थाई मजदूरों से जबरदस्ती दिलवाये गये त्याग पत्रों को निरस्त करने, निलंबित मजदूरों सहित सभी मजदूरों की गेटबंदी समाप्त करने, स्थाई काम पर नियोजित सभी मजदूरों को स्थाई करने, बोनस अधिनियम लागू करने, श्रमिकों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने, गुंडा तत्वों के खिलाफ महिलाओं और मजदूरों द्वारा दी गयी तहरीर पर कार्यवाही करने की पुरजोर मांग की। विरोध प्रदर्शन में राम निवास, पंकज, दिनेश, कुलदीप, सोनू, राम बेटी, नन्ही देवी, ममता, विमला देवी, सीमा देवी, पार्वती, सुनील, मनेाज सक्सेना, मीना, अनिल सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, आकाश सक्सेना, ललित, वीरू सिंह, सोनू, ललित सक्सेना, बबलू, कंचन, विकास सक्सेना, विक्की, कृष्णा देवी, गंगा प्रकाश, पिंकी, रिहान, हरिओम, दीपक, राजेन्द्र कुमार, राजपाल, अरविंद, ओमप्रकाश, राहुल, नीरज, हरीश, इन्द्रजीत, सोनू सैनी, रवि, ज्ञान सिंह, राजीव, अनिकेत, राजा, राहुल, कमलेश, रूप चन्द्र, सुनील, रविन्द्र सिंह, राम निवास आदि समेत तमाम श्रमिक शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी