अज्ञात कारणों के चलते  युवक ने फांसी लगाकर दी जान

रुद्रपुर। मस्जिद कॉलोनी पंतनगर में मजदूरी का काम करने वाले एक युवक ने  अज्ञात कारणों के चलते गत रात्रि  घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से मीरगंज बरेली निवासी 35 वर्षीय सोनू श्रीवास्तव पुत्र रामपाल मस्जिद कालोनी पंतनगर में परिवार सहित रहता था और मजदूरी करता था। बताया जाता है कि गत रात्रि उसके पड़ोसी के घर बच्ची का जन्मदिन होने से उसका तीन वर्षीय पुत्र लक्ष वहां गया था। जब उसकी पत्नी नितिका पानी लेने के लिए घर से गई तो सोनू ने घर में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाया और बल्ली से लटक गया। उसकी पत्नी जब पानी लेकर घर वापस लौटी तो उसने सोनू को फांसी पर लटका देखा तो शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर कई लोग वहां आ पहुंचे। आनन फानन में सोनू को फांसी से उतार कर तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलने पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि मृतक सोनू का विवाह पांच वर्ष पूर्व ही हुआ था। उसके पिता काफी समय से बीमार होने के कारण घर में ही रहते हैं।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद