गुरुनानक बालिका कन्या इंटर कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों को छह माह से नहीं मिला वेतन  जिलाधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी के चौखट पर पहुंच लगाई गुहार

Spread the love

रुद्रपुर । नगर के गुरुनानक बालिका कन्या इंटर कॉलेज की तमाम शिक्षिकाओं, शिक्षकों व कर्मचारियों पिछले छह माह से वेतन न मिलने से सब्र का बांध आज टूट गया। उन्होंने पहले कालेज की प्रधानाचार्या से वार्ता की, जिसके बाद वह शिक्षक नेताओं के साथ जिलाधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी के चौखट पर पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन सौपकर वेतन न मिलने से आ रही परेशानियों से विस्तार से अवगत कराते हुए समस्या का समाधान करने का आग्रह किया।

रोषित गुरूजनों ने डीएम को बताया कि उन्हें कालेज से पिछले दिसम्बर 2023 से मई 2024 तक का वेतन नहीं मिला है। जिस कारण उन्हें भारी आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। इस संदर्भ में पूर्व में प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों से कई बार आग्रह किया जा चुका है परंतु कोई कार्यवाही नहीं की गई। आर्थिक परेशानियों के कारण उनके परिवार भुखमरी के कगार तक पहुंच चुके हैं। बच्चों की फीस, गृह ऋण, पर्सनल लोन की ब्याज सहित  घर के दैनिक खर्चें करना मुश्किल हो गया है। यदि उन्हें समय से वेतन नहीं उपलब्ध कराया गया तो उनके परिवार के साथ कभी भी कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है, जिसके लिए प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी जिम्मेवार होंगे। जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि वह इस मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे। इसके बाद समस्त शिक्षक, शिक्षिकायें व कर्मचारी मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष अजय शंकर कौशिक, जिला मंत्री मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान सहित प्रीति अग्रवाल, विनीता न्याल, कविता रानी, नीमिषा टंडन, दीपा विद्यार्थी, रीता जोशी, मंजू काण्डपाल, दीपिका गौड़, अल्पना, सतवंत कौर, लता कोटलिया, जसप्रीत कौर, राखी टंडन, दविन्दर कौर, एकता धंजू, इन्द्रजीत कौर, रंजीत कौर, हरप्रीत कोंर, अंजली, किरन खुराना, ममता रावत, ललिता नैनवाल, पुष्पा लखानी, कमलेश प्रसाद, अवध किशोर, उत्तम सिंह, दयाल सिंह, देवी रानी, शोभा गहलोत, कुलदीप संधूू, जानकी पंत, प्रवीण चौहान, परमजीत कौर, इंदू पाण्डेय, सतविन्दर कौर, सर्वदीप कौर, नीतू शर्मा आदि मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज