सामिया लेक सिटी के स्वामी  जमील के खिलाफ पुलिस ने  कोर्ट से लिया गैर जमानती वारंट

Spread the love

रुद्रपुर। पुलिस ने सामिया लेक सिटी के स्वामी जमील खान के विरूद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट ले लिया।  पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी। फिलहाल जमील पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी केसी आर्या ने बताया कि सात लोगों ने सामिया बिल्डर्स पर प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने डायरेक्टर सगीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया था। सगीर अहमद से पूछताछ के बाद प्रकाश में आए पुलभट्टा निवासी तसलीम अहमद को भी गिरफ्रतार कर जेल भेज दिया गया है।  जबकि सामिया लेक सिटी का स्वामी जमील अहमद खान फरार हो गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। उसे पकडऩे के लिए दिल्ली समेत कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश भी दी थी। साथ ही 20 मई तक बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भी दिया था। बावजूद इसके वह पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए थे। उन्होंने बताया कि जिसके बाद पुलिस ने जमील के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई के लिए न्यायालय में आवेदन किया था।  सामिया बिल्डर्स जमील अहमद खान  के विरुद्ध न्यायालय से एनबीडब्ल्यू मिल गया है। अब उसकी गिरफ्तारी को धरपकड़ शुरू कर दी गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप