अधिकारियों ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की  समस्याएं  

सितारगंज। सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी के अगुवाई में तहसील स्तर के विभागीय अधिकारियों ने ग्राम पिपलिया नाथ में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
सितारगंज क्षेत्र के ग्राम पिपलिया नाथ के गुरुद्वारे में ” सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी के अगुवाई में तहसील स्तरीय विभागीय अधिकारियों द्वारा, दरी बिछाकर लगाई गई रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जहां सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों द्वारा रात्रि चौपाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम में पानी की निकासी एवं जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइप लाइन में, एक वर्ष से पानी न आने की शिकायत की। जिसको संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों को ग्राम की खतौनी पढ़कर सुनाई गयी।इस दौरान राजस्व विभाग,स्वास्थ्य विभाग,खण्ड विकास विभाग,पूर्ति विभाग,विद्युत विभाग,सिंचाई विभाग,पशु चिकित्सा विभाग,बाल विकास परियोजना विभाग,स्वास्थ्य विभाग समेत, तमाम विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी