एसटीएफ से बचने के लिए तीन मंजिल से पाइप के सहारे नीचे उतर रहा 25 हजार का इनामी गिरा, मौत

Spread the love
एसटीएफ से बचने के लिए तीन मंजिल से पाइप के सहारे नीचे उतर रहा 25 हजार का इनामी गिरा, मौत

प्रेमिका द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड करने के गिरफ्तारी से बचने के लिए चल रहा था फरार
रुद्रपुर। खटीमा कोतवाली में दर्ज आत्महत्या के मामले में आरोपी आईपीसी की धारा 306 के मुकदमे में वांछित चल रहा था, वही जब एसटीएफ की टीम जब रुद्रपुर के भुरारानी की  एलायंस  किंग्स्टन कॉलोनी में दबिश देने पहुंची तो आरोपी ने चौथी मंजिल से भागने के लिए बिल्डिंग में लगे पाइप लाइन से उतरने के प्रयास के दौरान अमन शर्मा की मौत हो गई।
जिसके बाद सूचना मिलने के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल मे हंगामा काटा, और मनीष वर्मा के कारोबारी पर सेटिंग गेटिंग के नाम पर लाखों रुपया हड़पने का आरोप लगाते हुए मनीष वर्मा की गाड़ी को पुलिस की मौजूदगी मे तोड़ने का प्रयास भी किया।

मिली जानकारी के अनुसार अमन शर्मा की शादी 10 दिसंबर 2022 को रामपुर से की थी, वही अमन की प्रेमिका द्वारा शादी के बाद जनवरी 2023 में अमन पर खटीमा कोतवाली में बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद अमन ने गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय से स्टे ले लिया था। कार्यवाही और गिरफ्तारी न होने पर प्रेमिका द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया गया था। जिसके बाद खटीमा पुलिस द्वारा 306 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसके बाद से ही अमन फरार चल रहा था जिस पर पुलिस ने पहले 10 हजार और बाद मे 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। फरार अमन को जब बीते 27 जून को एसटीएफ की टीम रुद्रपुर के एलायंस किंग्स्टन कॉलोनी में सूचना मिलने पर दबिश देने गई तो अमन पुलिस टीम को देखकर भागने लगा और पाइप की मदद से चौथी मंजिल से नीचे उतरने लगा, इस दौरान पुलिस ने बताया की कि पाईप टूटने के कारण अमन की गिरकर मौत हो गई। वहीं इसपर परिजनों का आरोप है कि फ्लैट मे घुसने के दौरान एसटीएफ की टीम ने अमन की पत्नी मनीषा का मोबाइल छीन लिया और उसे किसी को भी घटना की जानकारी नही देने दी, यही नही मृतक अमन की पत्नी का यह भी कहना है कि करीब 1 घंटे तक अमन घटना स्थल पर तड़पता रहा और एसटीएफ की टीम ने उसे तत्काल उठाकर अस्पताल मे ले जाने तक की कोशिश नही की।
वही इस घटना के 1 घंटा बीत जाने के बाद एसटीएफ की टीम द्वारा घायल अमन को जिला अस्पताल लाया गया, जिसके बाद कृष्णा अस्पताल रुद्रपुर रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायल अमन को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद एसटीएफ निजी अस्पताल से अमन के शव को जिला अस्पताल ले आई। वहीं रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप