जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने कहां महिला अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर

बरेली में ज़िला कांग्रेस कमेटी श्यामतगंज स्थित ज़िला कार्यालय पर बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफ़ाक़ सकलैनी ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है, अपराधी बेख़ौफ होकर प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं, एन सी आर बी के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश महिला अपराधों में नम्बर एक पर है, इसी रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में होने वाले अपराधों में 15 प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में होते है,

 

जिसका पहला ज्वलंत उदाहरण वाराणसी में बी एच यू की छात्रा के साथ गन पॉइंट पर की गई दुष्कर्म की घटना है, जिसमे 3 भाजपा के नेताओ की संलिप्तता पायी गई है, जिसकी पहचान पीड़िता ने भी की,आरोपियों की पुष्टि होने के बाद भी भाजपा द्वारा उन्हें मध्यप्रदेश चुनाव प्रचार में भेज दिया गया।

दूसरा उदाहरण प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर की है, जहाँ के रहने वाले विनोद उपाध्याय को सुल्तानपुर में पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मार दिया गया, विनोद उपाध्याय मुख्यमंत्री जी के पुराने विरोधी रहे हैं, मुख्यमंत्री बनने के बाद विनोद उपाध्याय पर शिकंजा कसता गया, उस पर दर्ज मामलो को गम्भीर दिखाने के लिए इनाम की धनराशि बढ़ाई गई।

 

यह मुठभेड़ व्यक्तिगत कुंठा और राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित है ,योगी सरकार के एक जाति विशेष के विरोधी चेहरे को उजागर करती है, कांग्रेस पार्टी इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है।

 

प्रेस कांफ्रेंस में शामिल कांग्रेस जन में मुख्य रूप से पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी इस्लाम बब्बू,धर्मेंद्र देव शर्मा,ज़िला प्रवक्ता राज शर्मा,ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा,ज़िला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट,जिला उपाध्यक्ष सुरेश बाल्मीकि, कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी,ज़िला महासचिव पाकीज़ा खान उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद