अन्तिम दिन सात प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किये गये नामांकन पत्र  

रुद्रपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के नामांकन के अन्तिम दिवस 27 मार्च बुधवार को सात प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गये। जिनमे रमेश कुमार पुत्र नरेश चन्द्र निर्दलीय, जीवन चन्द्र उप्रेती पुत्र मोती राम उप्रेती भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी, अजय भट्ट पुत्र कमलापति भट्ट भारतीय जनता पार्टी, अखिलेश कुमार पुत्र धरमवीर सिंह
अखिल भारतीय परिवार पार्टी, हितेश पाठक पुत्र कैलाश चन्द्र पाठक निर्दलीय, प्रकाश जोशी पुत्र नारायण दत्त जोशी कांग्रेस व अख्तर अली पुत्र अब्दुल कलीम ने बीएसपी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
बुधवार को नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के लिए जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष  में रिटर्निंग ऑफिसर उदय राज सिंह के समक्ष अपने नामांकन दाखिल किए। नामांकन दौरान रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रत्याशियों को संविधान की शपथ भी दिलाई। इस तरह नैनीताल – उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र में कुल 10 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराए गए। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। इस अवसर पर डेजिग्नेटेड रिटर्निंग ऑफिसर मनीष बिष्ट मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद