अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया 

रुद्रपुर। मोहल्ला जगतपुरा में अज्ञात कारणों से एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे कमरे में फांसी लटका देखा तो चीख पुकार हो गई। आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला जगतपुरा वार्ड 5 निवासी 26 वर्षीय शिशुपाल पुत्र भगवानदास अपनी पत्नी अनीता, पिता भगवानदास, मां विमला देवी, तीन भाइयों भूपराम, विनोद व हरीश तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता था। बताया जाता है कि गत दिवस सारे परिवार ने मिलकर होली का पर्व मनाया था। सायं करीब 7.15 बजे शिशुपाल अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब परिजन उसे बुलाने गये तो कमरा भीतर से बंद मिला। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर भीतर देखा तो वहां शिशुपाल फांसी पर लटका मिला। उसे इस हालत में देख परिजनों ने शोर मचाया। शिशुपाल को फांसी से उतार कर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जाता है कि मृतक शिशुपाल का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व ग्राम एरो तहसील शीशगढ़ बरेली निवासी अनीता के साथ हुआ था । उसकी कोई संतान नहीं थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद