अब की बार चुने जनता की सरकार: प्रियंका गांधी

Spread the love
रामनगर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को रामनगर के ग्राम पीरूमदारा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे परिवार ने इस देश के लिए अपना खून बहाया है, हम चुप भले ही रहते हैं, लेकिन हमारे पिता और दादी ने इस देश के लिए अपना बलिदान दिया है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा के लोग हमारी देशभक्ति को नहीं समझ सकते। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सरकार आएगी तो युवाओं के साथ छलावा करने के लिए चलाई जा रही अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे।
प्रियंका ने कहा कि आपके जीवन का अनुभव ही सच्चाई है, बाकी कुछ भी सच्चाई नहीं है। हिंदू धर्म में भी यही कहते हैं कि सच्चाई वह है, जिसका अनुभव आपको है। सच्चाई यह है कि भाजपा के लोग खुद को ईमानदार बोलकर, भ्रष्ट साबित हुए हैं। मैंने आपके सामने सच्चाई रखी है और जनता ही लोकतंत्र में सबसे बड़ी होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि असलियत को समझिए, जो नेता आपके सामने धर्म का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें सबक सिखाईए। हमारे देश में बार-बार मोदी सरकार नहीं चलेगी, इस बार जनता की सरकार बननी चाहिए। इस बार बेरोजगार नौजवानों की सरकार बननी चाहिए। एक ऐसी सरकार बननी चाहिए, जिसके लिए आप सर्वोपरि हों।उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस पांचों सीटों विजय हासिल करेंगी।उन्होंने कहा कि उनका रामनगर से पुराना रिश्ता रहा है।वह 13 साल की उम्र से यहां आ रही हैं।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो गरीब महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देंगी।सरकार के रिक्त 30 लाख पदों में नियुक्ति की जाएंगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 10 साल जुमलेबाजी में गुजर गए हैं और अब वह कांग्रेस को कोस रहे हैं।उन्होंने अग्निवीर योजना और इलेक्ट्रिक ब्रांड पर सवाल खड़े किए। रैली में भीड़ जुटाकर पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने अपना दम दिखाया है रैली संपन्न होने पर कांग्रेस नेताओं ने रणजीत सिंह रावत को बधाई दी।इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर  पुलिस का पहरा रहा। प्रियंका गांधी को सुनने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसलिए पुलिस मुस्तेदी खड़ी दिखाई दी।प्रशासन,पुलिस व खुफिया एजेंसियां की हर गतिविधि पर नजर रही।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पोड़ी लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल,नैनीताल लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी,अल्मोड़ा लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप टम्टा,विधायक सुमित हृदयेश,विधायक मनोज तिवारी,विधायक आदेश चौहान,पूर्व सांसद डॉक्टर महेंद्र पाल सिंह,पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत,पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल,कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिम्वाल,पूर्व राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल,पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर निशांत पपने,युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैज उल हक,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुज दुर्गापाल,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राहुल नेगी,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी,कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन चंद्र शर्मा,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत,छात्रसंघ अध्यक्ष ललित कड़ाकोटी,पूर्व प्रदेश महासचिव कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नजाकत अली,निवर्तमान सभासद गुलाम सादिक,निवर्तमान सभासद मोहम्मद अजमल,युवा कांग्रेस नेता चांद खान,फरमान अली,महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट,विनय पडलिया,आफाक हुसैन,नदीम कुरैशी,मोहम्मद गाजी,जावेद खान आदि हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहें।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप