विकास का विजन केवल कांग्रेस के पास: बेहड़

रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने सांय अपने लोकसभा चुनाव के चुनाव प्रचार के दौरान किच्छा के 4 वार्डो में नुक्कड़ सभाए की व क्षेत्रवासियों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जिताने की अपील की।
विधायक बेहड़ ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुये कहा कि देश में भाजपा का केवल धर्म के नाम पर लोगों का वोट लेकर सत्ता हासिल करती है। भाजपा वालों का विकास से कोई लेना-देना नहीं है। यहाँ के सांसद अजय भट्ट अपनी सांसद निधि तक नहीं खर्च कर पाए जो सांसद अपनी निधि न खर्च कर पाए वो क्या विकास करा पायेगा। देश में विकास का विजन केवल कांग्रेस के पास हि है और कांग्रेस को विकास कराना आता है। पूर्व में मेरे द्वारा हि पुरानी गल्ला मंडी में पुल का निर्माण कराया गया और मंडी को बाढ़ से बचाने के लिए गोला नदी में पिचिंग भी बनवाई थी। आने वाले समय में पूरा प्रयास है की नए पुलों का और पिचिंग का निर्माण कराया जा सके साथ हि अभी से अपील की कि उनकी ताकत को बढ़ाने के लिए प्रकाश जोशी जी को वोट देकर कांगेस को जिताए।
विधायक बेहड़ किच्छा शहर के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ सभाओं को सम्भोधित करते है। अपने शहर भ्रमण के तीसरे दिन के तहत उन्होंहे वार्ड न.-06 पुरानी गल्ला मंडी,वार्ड न०-05 रेलवे फाटक के पास,वार्ड न०-06 बेदी मोहल्ला,वार्ड न.-17 पुरानी गल्ला तथा वार्ड न.-05 सैनिक कालोनी के पास नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से वार्ड वासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की व उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी,निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली,मेजर सिंह,राजेश प्रताप सिंह,ओमप्रकाश दुआ,बाबू सिंह,दलीप सिंह बिष्ट,राजू बेदी,गुरचरण सिंह चन्नी,जगरूप सिंह गोल्डी,गुलशन सिन्धी,जीवन जोशी,छोटू कुली,संतोष ठाकुर,सुनीता कश्यप,कलावती,प्रेमा भट्ट,दीप हंसपाल,जमील अहमद,बंटी पपनेजा,निम्मा सिंह,सोमपाल,इशाक अहमद,शिब्बू सक्सेना,सुधा जोशी,मधु भटनागर,अर्जुन कोली,रोबिन बाला,रणजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद