जनसंवाद कार्यक्रम में एसएसपी ने सुनी समस्याएं

रूद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनता और पुलिस के मध्य बेहतर सामंजस्य स्थापित करने, पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग एवं आम जनता की पुलिस से सम्बन्धित समस्याओं के तुरन्त निस्तारण हेतु थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत एक निजी स्कूल में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने जनता से सीधे संवाद कर उनकी शिकायत व समस्याओं को सुना। साथ ही पुलिसिंग हेतु उपस्थित सभी लोगों से सुझाव लिए।

एसएसपी ने आम लोगों द्वारा जनपद पुलिस की नशे के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम की प्रशंसा करते हुये उधमसिंहनगर में नशे को जड़ से खत्म करने की अपील की गई साथ ही क्षेत्र में ट्रैफिक से सम्बन्धित समस्याओं से भी अवगत कराया गया। युवा पीढ़ी में बढ रहे नशे के कुप्रचलन पर चिंता जाहिर करते हुए एसएसपी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस बेहद गंभीर है। पुलिस टीम अवैध नशे के कारोबारियों पर लगातार नकेल कस रही है। पुलिस द्वारा नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लगातार जन जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। नशे के खिलाफ इस जंग में उनके द्वारा आमजन से सहयोग करने का आह्वान किया। जनसंवाद के माध्यम से सभी को साइबर अपराधों व ऑनलाइन Úॉड जैसे- साइबर स्टॉकिंग, साइबर बुलिंग, फेक कॉल, मैसेज मेल, वॉइस क्लोनिंग आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर बताया गया। सभी को बढ़ते अपराधों के प्रति सचेत कर बताया गया कि जनजागरुकता ही साइबर अपराधों का बचाव है। यदि किसी के साथ साइबर वित्तीय ठगी हो जाती है तो तुरन्त साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर या जनपद के साइबर सेल नम्बर 9410961096 पर कॉल कर सकते है । जनसंवाद कार्यक्रम में एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, सीओ सिटी आदि ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में आम लोगों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा