अशासकीय सहायता स्कूलों के टीचरों का सीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने अप्रैल व मई महीने का वेतन नहीं मिलने  सीईओ का किया घेराव 

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल के अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने अप्रैल व मई महीने का वेतन नहीं मिलने पर सीईओ कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया और सीईओ का घेराव किया।  शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों अध्यापक एवं कर्मचारी मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर मुख शिक्षा अधिकारी का घेराव किया। उन्होंने एक मांग पत्र भी दिया। जिलाध्यक्ष  ने बताया कि माह अप्रैल व मई का वेतन बजट उपलब्ध होने के उपरांत भी विभाग द्वारा वेतन वितरित नहीं किया गया है। जिससे अध्यापकों एवं कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। अध्यापकों एवं कर्मचारियों को विभिन्न बैंकों से लोन अदायगी के नोटिस प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक परेशानियों के चलते परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है। कई अनिवार्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं । उन्हें मजबूरन  एकत्र होकर मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचना  पड़ा। इस मौके पर   महामंत्री पंकज राय, सुधीर सिंह, नरेश सिंह, कमलाकर तिवारी, रियासत अली, चंद्रिका भारती, रितेश कुमार चौहान, अजय कश्यप, आशीष कुमार, राजेंद्र सिंह सांगा, निर्मल बिष्ट, जसबीर सिंह, आशीष कुमार, ज्ञानेश शर्मा, गणेश आदि मौजूद थे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी