आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण: तहसीलदार  

Spread the love

किच्छा। तहसील दिवस में पहुंचे फरियादियों ने जमीनी विवाद, सड़क निर्माण, पेंशन दिलाए जाने के अलावा अतिक्रमण से संबंधित समस्याएं रखी। तहसीलदार ने कहा अधिकारी आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करे निस्तारण।
मंगलवार को तहसील परिसर में तहसील दिवस तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में  आयोजित किया गया।  तहसील दिवस में तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए फरियादियों ने सड़क, सिंचाई, पेंशन, अतिक्रमण, जमीनी विवाद, रास्ता विवाद आदि की समस्याओं को रखा । तहसील दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को तहसीलदार ने ध्यानपूर्वक सुनते हुए अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया तथा अन्य लंबित मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में आये 11 प्रार्थना पत्रों में से तहसीलदार ने अधिकाश प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया। जबकि अन्य समस्याओं के लिए प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को भेजा गया।  तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी ने तहसील दिवस में पहुंचे अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का  प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। इसलिए जनता की कोई भी समस्या हो, उसका निस्तारण व्यक्तिगत रुचि लेकर हल करें। तहसीलदार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवस के अलावा विभिन्न अवसरों पर मिलने वाले फरियादियों की शिकायतों को शालीनता एवं तन्मयता से सुना जाए और समस्याओं का निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को स्थानीय प्रशासन के अलावा शासन के प्रति विश्वास बना रहे। तहसीलदार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को पहुंचाने का हर संभव प्रयास करें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के हरसंभव प्रयास किए जाएं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप