विधायक निधि से नगर के प्रवेश द्वारो पर बनाए जाएंगे  तीन प्रवेश द्वार 

किच्छा। नगर की सुंदरता बढ़ाने के लिए नगर के प्रवेश द्वारो पर विधायक निधि से तीन प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इसी को लेकर विधायक तिलकराज बेहड़ ने पीडब्ल्यूडी के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रकाश लाल के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ नगर के प्रवेश द्वारों का स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक तिलक राज बेहड़ ने बताया की नगर को और सुंदर बनाने के लिए नगर के तीनों प्रवेश द्वारों रुद्रपुर की ओर से आने वाले प्रथम आदित्य चौक तथा बरेली की ओर से आने वाले दरऊ चौक , हल्द्वानी की ओर से आने पर एच पी एस के पास विधायक निधि से बड़े प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। जिसके लिए आज सर्वे कर जगह चिन्हित कर मैप तैयार कराया जा रहा है एवं अधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर इसके आगणन तैयार कर प्रेषित करने के आदेश दिए  हैं ताकि इसको जल्द से जल्द मुख्य विकास अधिकारी के पास भेज कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जा सके। इस मौके पर एई लोक निर्माण विभाग प्रकाश लाल, एई ग्रामीण निर्माण विभाग  नीरज कांडपाल,अवर अभियंता गोपाल भट्ट,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका  गुरमीत सिंह के अलावा विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बबलू,हाजी सरवर यार खान, किन्नू शुक्ला, नजाकत खान, सतपाल गावा,खतीब शेख़, रिजवान, सुनीता कश्यप समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी