आमने-सामने से भिडीं तेज रफ्तार कार, एक की मौत, 11 घायल

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के सितारगंज क्षेत्र में पहेनिया टोल प्लाजा के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में एक कार चालक की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
रविवार को रमनगरा माधोटांडा पीलीभीत यूपी से महिंद्रा क्रूजर वाहन संख्या यूके06 टीए-4841 से सवारी लेकर रूद्रपुर जा रही थी। इसी बीच सितारगंज रोड पर पहेनिया टोल प्लाजा के पास विपरीत दिशा से आ रही कार आई 20 संख्या यूके06 एडी-2481 ने सामने से आकर कजर वाहन से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद सवारियों से भरी कार सड़क में पलट गई। हादसे में कूजर वाहन के चालक पंजाबी कालोनी वार्ड-10 किच्छा निवासी राजीव सक्सेना (46) पुत्र ज्योति स्वरूप सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। कजर वाहन में सवार 9 लोग तथा आई20 कार में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेस 108 की मदद से पुलिस ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे में बी ब्लॉक हस्तिनापुर निवासी सिद्धार्थ वख्शी (29). रमनगरा माधोटांडा निवासी परिविश्वास (60), सुरेशपुरा निवासी सविता ढाली (22). जय ढाली (4), परी ढाली (2). रमनगरा माघोटाडा निवासी चंद्रा मल्ली (30) अर्पिता मल्ली (8) अमृता नल्ली (6) विश्वास (65) तथा आई 20 कार चालक बरेली निवासी रविद्र कुमार (45) व उसकी पुत्री अर्शिया आनंद घायल हो गए। चिकित्सकों ने घायल लोगों का उपचार किया।bजिसमें चिकित्सकों ने सविता ढाली, परी ढाली, रविद्र कुमार व अर्शिया आनंद की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर केन के माध्यम से कोतवाली में खड़ा करा दिया। पुलिस ने मृतक राजीव सक्सेना के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को लेकर किच्छा रवाना हो गए। मृतक अपने पीछे पत्नी किरन, पुत्र राहुल व अभिषेक तथा पुत्री पलक को रो बिलखता छोड़ गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद