होटल में जुआ खेलते पकड़े गये 15 जुआरी 5 लाख की नकदी, दो ताश की गड्डियां बरामद

Spread the love

होटल में जुआ खेलते पकड़े गये 15 जुआरी
5 लाख की नकदी, दो ताश की गड्डियां बरामद
बाजपुर। होटल में जुआ खेल रहे 15 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से 5 लाख 1 हजार 500 की नकदी तथा दो ताश की गड्डियां भी बरामद हुई है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर इनको न्यायालय के समक्ष भेज दिया।
रविवार को कोतवाली में सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोराहा स्थित महाराज होटल में बड़ी मात्रा में जुआ खेला जा रहा है जिस पर एसएसआई विक्रम धामी के नेतृत्व में गठित टीम मौके पर पहंुची। टीम ने हॉल में चल रहे इस जुए के खेल को पकड़ा। सीओ ने बताया कि मौके पर पुलिस ने 15 आरोपियों को पकड़ा तथा इनके पास से 5 लाख 1 हजार 500 की नकदी भी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस इन सभी आरोपियों को पकड़ कोतवाली ले आई जहां पूछताछ में इन्होंने अपना नाम रोहित आर्य पुत्र आन्नद राम निवासी सी.एम.टी. कालोनी डहेरिया थाना मुखानी हल्द्वानी, सोहन लाल पुत्र सेवा राम निवासी मझरा प्रभु बाजपुर, शुभम पुत्र राजेन्द्र कुमार सिंह कॉलोनी रुद्रपुर, वीरेन्द्र सिंह बोरा पुत्र शेर सिंह बोरा निवासी गोविन्दपुर गडवाल कमलुवागांजा मुखानी, आसिफ पुत्र इब्नेहसन निवासी मुण्डिया पिस्तौर बाजपुर, दिलशाद पुत्र विलाल हुसैन निवासी चकरपुर बाजपुर, निखिल पुत्र संजय निवासी धानमिल हल्द्ानी, जाकिर पुत्र छिन्नू खाँ निवासी मौ0 रसूलपुर थाना स्वार यूपी, आलोक पुत्र दीप चन्द्र निवासी सी.एम.टी.कालोनी डहेरिया मुखानी, बाबू पुत्र छुन्नी निवासी सुभाष कालोनी रुद्रपुर, माजिद पुत्र हामिद हुसैन निवासी मौ0 नेतानगर सुल्तानपुर पट्टी, मौ0उस्मान उर्फ अर्सी पुत्र हाजी इस्तयाक हुसैन निवासी स्वार यूपी, जलीश पुत्र शाहिद निवासी मौ0 चकस्वार स्वार यूपी, यूसुफ पुत्र रियासत अली निवासी मुँण्डियाकला बाजपुर तथा जितेन्द्र कुमार पुत्र पूरन कुमार निवासी मुखानी चौराहा हल्द्वानी बताया। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर इनको न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस टीम में एसएसआई विक्रम धामी, एसआई प्रकाश बिष्ट, एसआई देवेंद्र मनराल, एसआई प्रकाश चंद, कांस्टेबल अनुपम सिंह, भूपाल राम, कृष्णा नेगी, हरीश नेगी, सुरेश चंद्र, बीना रावत आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप