आम की चाह में गई एक व्यक्ति की  जान छत की दीवार ढहने से मलबे में दब गया नीचे 

Spread the love

शक्तिफार्म । घर की छत पर चढ़कर आम तोड़ने के दौरान दिवार ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।  जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम निवासी 45 वर्षीय उत्तम मंडल गुरूवार सुबह लकड़ी की सीढी लगाकर अपने घर की छत पर आम तोड़ने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान अचानक छत की  दीवार  ढहने से उत्तम मण्डल दिवार सहित नीचे गिरकर मलवे में दब गया। दिवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार व आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गये । मलवे से उत्तम मण्डल को बाहर निकालकर आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर नी होने के कारण घायल को इलाज नही मिल गया। परिजन घायल को सितारगंज के एक निजी चिकित्सालय मे ले गये वहां भी बेहतर सुविधा उपलब्ध न होने की बात कहकर मना कर दिया गया। उसके बाद उत्तम को सितारगंज सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उत्तम की मौत हो गयी। अचानक घटनी घटना से उत्तम के परिवार में कोहराम मचा है। उत्तम मंडल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी सहित दो बेटी एक बेटा है,जिनका रो रो कर बुरा हाल है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    2021 में मृत व्यक्ति के घर पहुंची कुर्की की मुनादी, रम्पुरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। रम्पुरा पुलिस की एक कार्रवाई इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत फरार आरोपियों के खिलाफ…

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2021 में मृत व्यक्ति के घर पहुंची कुर्की की मुनादी, रम्पुरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    2021 में मृत व्यक्ति के घर पहुंची कुर्की की मुनादी, रम्पुरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार