SSP की फटकार पर भड़का श्रमिक संयुक्त मोर्चा, लगाया कंपनी की मदद का आरोप

Spread the love

रुद्रपुर,  सिडकुल की कंपनी प्रबंधन पर श्रमिक नेताओं पर हो रहे हमले की शिकायत दर्ज कराने गए श्रमिक संयुक्त मोर्चा के नेताओं को एसएसपी द्वारा फटकारने का मामला सामने आया है। जिस पर भड़के मोर्चा नेताओं ने एसएसपी पर पूंजीपतियों की मदद करने का आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि अब मोर्चा आंदोलन के माध्यम से अपनी आवाज को बुलंद करेगा। मंगलवार को मोर्चा का कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह बाजवा और अध्यक्ष दिनेश तिवारी सहित श्रमिकों का एक शिष्टमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचा। जिसे देखकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी का पारा चढ़ गया और उन्होंने मोर्चा नेताओं को फटकार लगाते हुए बाहर निकाल दिया। एसएसपी के व्यवहार को देख मोर्चा नेता भी भड़क गए। उनका कहना था कि लोकतंत्र में अपनी बात को रखना सभी का हक है। बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा पिछले कई दिनों से श्रमिक नेताओं पर हमले हो रहे हैं। जिसकी तहरीर सिडकुल चौकी में भी दे रखी है। बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इसका कारण जिले के कप्तान सीएसआर योजना के तहत कंपनियों से धनवर्षा करवा रहे हैं और कई निर्माण कार्य करवा चुके हैं। ऐसे में पूंजीपतियों के खिलाफ कार्रवाई करना संभव ही नहीं है। उन्होंने ऐलान किया कि अब मोर्चा आंदोलन के माध्यम से अफसरशाही और प्रबंधन तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाएगा। इस अवसर पर ललित कुमार, सुब्रत विश्वास, बसंत गोस्वामी, सोनू कुमार, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    खौफनाक कट बंद कर ओवरब्रिज बनाने का उठा मुद्दा पूर्व विधायक ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-नैनीताल हाईवे स्थित परशुराम चौक का बंद कट खुलवाने और ओवरब्रिज बनाने का मुद्दा उठाते हुए पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल के साथ बड़ी संख्या…

    2021 में मृत व्यक्ति के घर पहुंची कुर्की की मुनादी, रम्पुरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। रम्पुरा पुलिस की एक कार्रवाई इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत फरार आरोपियों के खिलाफ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खौफनाक कट बंद कर ओवरब्रिज बनाने का उठा मुद्दा पूर्व विधायक ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

    खौफनाक कट बंद कर ओवरब्रिज बनाने का उठा मुद्दा पूर्व विधायक ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

    2021 में मृत व्यक्ति के घर पहुंची कुर्की की मुनादी, रम्पुरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    2021 में मृत व्यक्ति के घर पहुंची कुर्की की मुनादी, रम्पुरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद