आयकर विभाग की टीम ने व्यापारी नेता गुलशन नारंग व उनके पुत्र रौनिक नारंग के प्रतिष्ठान और आवास पर मारा छापा

Spread the love

आयकर विभाग की टीम ने व्यापारी नेता गुलशन नारंग व उनके पुत्र रौनिक नारंग के प्रतिष्ठान और आवास पर मारा छापा

व्यापारी के हरदोई, बहेड़ी व शाहजहांपुर कार्यालयों में भी दी गई दबिश

रुद्रपुर। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं लघु व्यापारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गुलशन नारंग व उनके पुत्र रौनिक नारंग के गल्ला मंडी स्थित प्रतिष्ठानों व सिविल लाईन जनता इंटर कॉलेज के पास उनके आवास पर आज प्रातः लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम द्वारा औचक छापेमारी की गई। साथ ही उनकी हरदोई, बहेड़ी व शाहजहांपुर कार्यालयों में भी दबिश दी गई। जिससे नगर के व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित कई व्यापारी नेता मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने टीम के अधिकारियों से वार्ता की।

जानकारी के अनुसार आज प्रातः लखनऊ से आयकर विभाग की आई टीम ने गुलशन नारंग व उनके पुत्र रौनिक नारंग के आवास व प्रतिष्ठानों पर मोर्चाबंदी कर ली थी। करीब दस बजे गल्ला मंडी स्थित नारंग फर्नीचर दुकान व काशीपुर रोड स्थित विनायक प्लाई कार्यालय खुलते ही टीम ने औचक दबिश दी तथा आवश्यक कागजातों की छानबीन शुरू कर दी। दोनों प्रतिष्ठानों के साथ ही नारंग के आवास पर भी पुलिसकर्मी तैनात कर दिये गये। टीम ने रौनक नारंग के बिजनेस पार्टनर एलायंस कालोनी निवासी सौरभ के आवास पर भी दबिश दी है। आयकर विभाग की टीम द्वारा छापेमारी किये जाने की भनक लगते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित कई व्यापारी नेता भी वहां आ पहुंचे और उन्होंने टीम के अधिकारियों से वार्ता की। बताया जाता है कि आज प्रातः रौनिक नारंग के हरदोई, बहेड़ी व शाहजहांपुर स्थित कार्यालयों में भी आयकर विभाग की टीमों द्वारा एक साथ दबिश दी गई है। समाचार लिखे जाने तक टीम द्वारा कागजातों की छानबीन की जा रही थी। इस दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ आई पुलिस टीम कार्यालय के बाहर मुस्तैद रही।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी