आयकर विभाग के खिलाफ व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया विरोध प्रदर्शन व्यापार मंडल और देवभूमि व्यापार मंडल के व्यापारी हुए एकजुट

Spread the love

रुद्रपुर। व्यापारी गुलशन नारंग के घर व प्रतिष्ठान पर चल रही आयकर विभाग की सर्च एंड सीजर की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों ने बाजार बंद करके विरोध जताया। विधायक शिव अरोरा, और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी गल्ला मंडी स्थित नारंग के प्रतिष्ठान पर पहुंच कर आयकर विभाग की कार्रवाई बंद करने की मांग की।  व्यापारी गुलशन नारंग और उनके बेटे रौनिक नारंग के प्रतिष्ठानों और आवास पर गुरुवार सुबह दस बजे आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। कल से परिवार को बंधक बना रखा है। आयकर विभाग की यह सर्च एंड सीजर की कार्रवाई बताई जा रही है। व्यापार मंडल और देवभूमि व्यापार मंडल के आह्वान पर सुबह से बाजार बंद कर रखा है। व्यापारी गल्ला मंडी स्थित नारंग के फर्नीचर मार्ट पर एकत्रित होकर विरोध जता रहे हैं। आयकर विभाग की कार्रवाई 25 घंटे बाद भी जारी है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल  ने कहा कि निजी स्वार्थ के कारण व्यापारियों के दो संगठन बन गए। जिस कारण रुद्रपुर चरागाह बन गया है। यहां अधिकारियों ने लूट मचा रखी है। अधिकारी बार बार पोस्टिंग करा लेते हैं। कहा कि वह दस  साल तक विधायक रहे और किसी अधिकारी की हिम्मत नहीं थी कि रुद्रपुर में छापा मार सके। यदि कभी किसी ने छापा मारा तो टकराव भी हुआ। उन्होंने आयकर अधिकारियों से कार्रवाई खत्म करने का आग्रह किया। कहा कि व्यापारी एकजुट हुए यह अच्छी बात है। व्यापारियों को एक मंच पर आना चाहिए।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि वह परिवार के साथ हैं और किसी उत्पीड़न नहीं होने देंगे। अभी तक उन्हें ऐसी जानकारी नहीं मिली है कि किसी का उत्पीड़न हुआ हो। कहा सर्च एंड सीजर की बड़ी कार्रवाई होती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि रौनिक नारंग और उनके परिवार पर किसी तरह का कलंक नहीं है। उन्होंने ईमानदारी से काम किया है। कहा कि किसी ने झूठी शिकायत की है। कहा कि कल से पूरे परिवार को कल से बंधक बनाकर रखा गया है। कहा कि वह परिवार के साथ हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि यदि आयकर विभाग ने कार्रवाई बंद नहीं की तो बाजार अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान हरीश अरोरा, राजकुमार सीकरी, अनिल चौहान, धीरेन्द्र मिश्रा, मनोज मदान, संदीप चीमा, शाहिद खान , प्रमोद शर्मा, मनीष गोस्वामी, मंजीत सिंह, सुशील गाबा, जिम्मी बांगा, मानस जुनेजा, समरवीर सिंह, अंशुल अग्रवाल, नमित शर्मा, कपिल वर्मा, विशाल छावड़ा, शेरी चौहान, गगनदीप सिंह, दीपक तनेजा, राहुल सरीन, शेगेश चारैहान, मयंक माटा, पारस अरोरा सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप