एसटीएफ और गदरपुर थाना पुलिस की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई तीन लाख स्मैक के साथ महिला सहित दो तस्कर दबोचे

रूद्रपुर। ड्रग्स मुक्त देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स एवं गदरपुर थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन लाख की स्मैक के साथ महिला समेत दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गये दोनों तस्कर पिछले कई वर्षों से स्मैक की तस्करी में लिप्त थे।  ड्रग्स मुक्त देवभूमि अभियान के तहत सीओ एसटीएफ कुमाऊ आरबी चमोला एवं प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ ;एन्टी नारकोटिक्सद्ध पावन स्वरुप के नेतृत्व में एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम एवं थाना गदरपुर पुलिस ने थाना गदरपुर क्षेत्रअंतर्गत मोतियापुर तिराहे के पास से अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर हैदर अली पुत्र निजामुद्दीन, निवासी तिकोनिया धोबियान मस्जिद के पास, थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद एवं शबाना उर्फ गुलनाज पत्नी नदीम निवासी तिकोनिया धोबिया मस्जिद के पास थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण पिछले कई सालों से उत्तराखंड में स्मैक की सप्लाई कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यह स्मैक मुरादाबाद से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीद कर गदरपुर/दिनेशपुर आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहे थे। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ एन्टी नारकोटिक्स टीम द्वारा गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध थाना गदरपुर में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। बरामद स्मैक की कीमत तीन लाख रुपये आंकी गयी है। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ के निरीक्षक पावन स्वरूप, उप निरीक्षक विपिन जोशी, अपर उपनिरीक्षक जगबीर शरण,मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह, आरक्षी इसरार अहमद, आरक्षी वीरेंद्र चौहान आदि थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद