ई राशनकार्ड बनाने का ठेका देने के नाम पर धोखाधड़ी कर 38 लाख हड़पे, एक गिरफ्तार।

Spread the love

रूद्रपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी युवक व उसके साथियों द्वारा रुद्रपुर निवासी एक युवक से जालसाजी कर टेक महिंद्रा कंपनी के साथ हुआ कूटरचित कारनामा दिखाकर ई राशन कार्ड बनाने का ठेका देने के नाम पर धोखाधड़ी कर सिक्योरिटी मनी के रूप में 38 लाख रुपये हड़पने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले का खुलासा आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी द्वारा अपने कार्यालय में किया। विदित हो कि आवास विकास निवासी अक्षय बाबा द्वारा विगत 11 जून को तहरीर देते हुए बताया कि मैं० जीविका इंटरप्राइजेज प्रोपराइटर के नाम से उनकी फर्म है। बताया कि आरोपी ज्ञान प्रकाश निवासी गोल मार्केट लखनऊ उत्तर प्रदेश उसके अन्य साथियों द्वारा जालसाजी कर टेक महिंद्रा कंपनी के साथ हुए कूटरचित कारनामा दिखाकर उससे ई राशन कार्ड बनाने का ठेका देने के नाम पर सिक्योरिटी मनी के रूप में 38 लाख रुपए की धोखाधड़ी करते हुए पैसे हड़प लिए थे। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया तथा आरोपी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई जिस पर पुलिस ने ज्ञान प्रकाश पुत्र सतीश कुमार निवासी बांसगांव जिला गोरखपुर व हाल निवासी गोमती नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसके द्वारा अर्जित किए गए 38 लाख रुपए अपने सहयोगी इमरान के खाते में ट्रांसफर किये जाना बताया गया है। पुलिस खाते के लेनदेन की जांच कर रही है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है। उक्त मामले का आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ पीसी द्वारा अपने कार्यालय में खुलासा किया गया। कहा जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप