बर्थडे पार्टी में गोली चल गयी। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

रुद्रपुर। चौकी क्षेत्र रम्पुरा के भदईपुरा में  एक बर्थडे पार्टी में गोली चल गयी। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है।   रम्पुरा निवासी 22 वर्षीय धीरज नाम का एक युवक बीती रात भदईपुरा में दोस्त की बर्थ डे पार्टी में गया था। वहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गयी। गोली उसके हार्ड के ऊपर जा लगी। गोली लगने के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में धीरज गंभीर हालत में निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की जानकारी अस्पताल से मिली। जानकारी मिलने के बाद कोतवाल विक्रम राठौर ने बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा को मौके पर भेजा। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि गोली चलने के कारणों की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि कुछ दिन पहले भी रम्पुरा में फायरिंग हुई थी, जिसमें पांच लोग घायल हुए थे। आज ही एसएसपी ने खुलासा किया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद