उत्तराखंड कोनहीं बनने देंगे खालिस्तान: गुरसिमरन मंड शूटरों को पकड़वाने वाले को पांच लाख का ईनाम देने का ऐलान  

Spread the love

नानकमत्ता। कार सेवा बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर पंजाब से आकर उत्तराखंड में दहशत फैलाने वाले हत्यारों को प्रशासन फांसी से कम सजा न दे। उत्तराखंड को पंजाब किसी भी कीमत में नहीं बनने दिया जायेगा। कारसेवक तरसेम सिंह के अंतिम भोग अरदास में श्रद्धांजलि देने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय खालिस्तानी विरोधी आतंकवादी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड ने कार सेवा डेरा में प्रेस वार्ता में खुला ऐलान करते हुए कहा कि उत्तराखंड को खालिस्तान नहीं बनने दिया जायेगा। जो ताकतें कार सेवा बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर तराई में पंजाब जैसा माहौल पैदा कर अशांति फैलाना चाहते है। ऐसे लोगों के मंसूबे किसी भी कीमत में कामयाब नहीं हांगे। उन्होंने कहा कि हत्यारों ने पंजाब से आकर उत्तराखंड में गुरु की नगरी में दस लाख की सुपारी लेकर बाबा की हत्या कर बदमाशी की है। ऐसे लोग किसी भी कीमत में बख्शे नहीं जाएंगे। श्री मंड ने कहा कि बाबा की हत्या के बाद कुछ असामाजिक सोशल मीडिया में बाबा को बदनाम कर घिनोना काम कर रहें है। जिसका वह कड़ा विरोध करते है। इस मौके पर निरवैर सिंह संधू, मेहर सिंह, लखवंत सिंह, गुरविंदर सिंह गिल आदि मौजूद थे।
वहीं बाबा के हत्यारों को पकड़वाने वाले को 50 हजार के ईनाम की धनराशि को कम बताते हुये अंतराष्ट्रीय खालिस्तानी विरोधी आतंकवादी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड ने अपनी तरफ से पांच लाख रूपये का ईनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने फांसी की मांग के साथ ही अपराधियों को एनकांउण्टर करने की मांग करते हुये कहा कि वह जल्द सीएम व प्रशासन से वार्ता कर बाबा के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप