मजदूरी मांगने पर श्रमिकों पर किया हमला पुलिस ने घायलों का उपचार तो करवा दिया परंतु हमलावरों के विरुद्ध नहीं की कोई कार्रवाई   न्याय के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंचे श्रमिक  

रुद्रपुर। ठेकेदार व उनके साथियों ने खेतों में काम करने के बाद मजदूरी का पैसा मांगने पर महिला पुरुष मजदूरों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत करने पर गदरपुर थाना पुलिस ने घायलों का अस्पताल में उपचार तो करवा दिया परंतु हमलावरों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। आज सभी घायल न्याय के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंचे।

एसएसपी कों सौंपे शिकायती पत्र में मदन सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी खेमपुर पलका चौड़, गदरपुर का कहना है कि उसका पुत्र कन्हई सिंह ठेकेदार के साथ पल्लेदारी का काम करता है तथा उसके कहने पर गाँव की औरतों को मटर तोड़ने के लिए बुलाता था। आरोप ही ठेकेदार ने उसकी चार माह की दिहाड़ी, पुत्र की तीन माह की तथा उसकी पत्नी व पुत्री की भी तीन-तीन माह की दिहाड़ी रोक रखी थी तथा गाँव की अन्य महिलाओं की भी दिहाड़ी का भुगतान ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया था। 1 अप्रैल को सुबह को गाँव की कुछ औरतें अपनी मजदूरी के पैसे माँगने ठेकेदार के घर गई थी। अपनी मजदूरी के पैसे माँगे तो ठेकेदार ने औरतों के साथ गाली-गलौज की तथा मजदूरी के पैसे देने से इनकार कर दिया तथा धमकी दी दोबारा यहां पैसा मांगने मत आना वरना बुरा हाल करूँगा।महिलाओं ने इस बात की शिकायत उससे की क्योंकि वह ही उक्त महिलाओं को मजदूरी हेतु बुलाया था तथा मजदूरी का भुगतान ठेकेदार का साथी पल्लेदार देता था। सभी महिलाओं व अपनी मजदूरी के संबंध में पल्लेदार के पास उसके घर गया तथा अपनी व उक्त सभी लोगों की मजदूरी के दिए जाने के संबंध मे बात की। पल्लेदार बोला किसी को कोई मजदूरी नहीं मिलेगी तथा उसे अपने घर से घसीटता हुआ सड़क पर आ गया। तभी पल्लेदार के परिजन हाथों में डंडे व पंजे लेकर आ गए तथा लात-घूंसों व डंडों से मारा। जब उसे बचाने परिजन आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। मदन सिंह का कहना है कि वह परिवार के साथ खून से लथपथ हालत में ही थाना गदरपुर पहुंचा। जहां पुलिस द्वारा सभी का उपचार कराया गया। घटना की शिकायत थाना गदरपुर में दी गई थी, किन्तु आज दिन तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद