उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद अवैध खनन रोक रहे सिपाही पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर

Spread the love

देहरादून। कैंट थाने के जैंतनवाला में अवैध खनन सामग्री ले जाने से रोकने के दौरान सिपाही पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ा दी। गंभीर घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार सगे भाइयों पर केस दर्ज किया है। डीआईजी दलीप सिंह कुंवर ने भी मामले में जांच बिठा दी है।
एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे कैंट कोतवाली में तैनात ड्राइवर मनोज कुमार राणा जैंतनवाला क्षेत्र में गया था। यहां अवैध खनन से लदी ट्रैक्टर ट्राली आते देखे उसने रोककर पकड़ने की कोशिश की। आरोपी भगाने लगे। यह देखकर उसने साथी सिपाही दीपक कुमार को फोन कर फोर्स को बुलाने के लिए कहा।आरोप है कि इस बीच जैंतनवाला में ग्रीन लॉन एकेडमी के पास आरोपियों ने मनोज पर ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ा दी और फरार हो गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने घायल मनोज राणा को सिनर्जी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर कैंट विनय कुमार सैनी ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से सिपाही के कुल्हे, पैर में फ्रेक्चर आए हैं। सिर पर भी गंभीर चोट लगी है।
सिपाही बोल भी नहीं पा रहा है। दरोगा संदीप देवरानी ने अवैध खनन करने के आरोपी चार सगे भाई वसीम उर्फ गाधड़, समीम, अर्सेलन और सोहेल पुत्र शमशाद निवासी आमवाला, प्रेमनगर के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी फरार हैं। अवैध खनन के चारों आरोपी घायल सिपाही मनोज राणा को पहचाते हैं। पुलिस के मुताबिक वह कैंट और प्रेमनगर थाने के कई सिपाहियों को अच्छे से जानते हैं। ऐसे में सिपाही पर हमला क्यों किया, इस पर कई सवाल उठ रहे हैं। सिपाही अकेले बिना वर्दी मौके पर क्यों गया, इसकी भी जांच की जा रही है। उधर, कैंट कोतवाल विनय कुमार ने बताया कि सिपाही सुबह मार्निंग वॉक पर गया था। इस दौरान उसने अवैध खनन रोकने की कोशिश की तो घटना हो गई।
जैंतनवाला में घटे घटनाक्रम की जांच एसपी क्राइम सर्वेंश पंवार से कराई जाएगी। अन्य थाना क्षेत्रों में भी अवैध खनन पर सख्ती करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
दलीप सिंह कुंवर, डीआईजी, देहरादून 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी