उत्तराखंड हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति को राष्ट्रपति की मिली मंजूरी

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रपति भवन से जारी आदेश की प्रति उत्तराखंड हाईकोर्ट भी पहुंच चुकी है। उत्तराखंड हाईकोर्ट में वर्तमान में मुख्य न्यायधीश सहित पांच जज कार्यरत थे। अब जजों की संख्या आठ हो जाएगी।
राष्ट्रपति द्वारा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश थपलियाल,पंकज पुरोहित व रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती को उत्तराखण्ड हाईकोर्ट का जज बनाये जाने के आदेश दिए हैं । सुप्रीम कोर्ट ने अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय को भी जज बनाये जाने की संस्तुति की थी किन्तु उनका नाम इस सूची में नहीं है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद