रेव पार्टी कराने वाले रिजॉर्ट पर शिकंजा  आधा किलो चरस और 15 लड़कियां हुईं थीं बरामद एसएसपी ने रिजॉर्ट को सील करने की सिफारिश की  

देहरादून। मौज मस्ती करने के शौकीन लोगों से मोटी रकम ऐंठकर उन्हें नशा उपलब्ध कराने तथा जिस्म परोसने के लिए रेव पार्टी का आयोजन कराने वाला संजीवनी रिजॉर्ट जल्द सील किया जाएगा। पुलिस ने जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय भेज दी है। ज्ञात हो कि पुलिस ने 10 अप्रैल को यहां से आधा किलो से ज्यादा चरस और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रिजॉर्ट में देह व्यापार के लिए लाई गईं 15 युवतियों को भी मुक्त कराया गया था। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर रिजॉर्ट को सील करने की सिफारिश की गई है।
10 अप्रैल को रात के समय एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस की टीम ने सहसपुर स्थित संजीवनी रिजॉर्ट छापा मारा था। एक कमरे से चरस बरामद हुई थी। अलग-अलग कमरों में 15 युवतियां थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें संजय नाम का युवक चंडीगढ़ से डांस करने के लिए लाया था और गलत काम के लिए दबाव डाला गया था। चरस तस्करी के आरोप में हेमंत निवासी आजादनगर, हिसार, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा दीपक निवासी सोरना डोबरी, सहसपुर और राहुल निवासी मोहाली, चंडीगढ़ की गिरफ्तारी हुई थी। संचालक अमित गर्ग फरार है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद