एल्बेंडाजोल की गोली खाने से 11 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

बागेश्वर । बताया गया है कि बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई थी, जिसके बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह बोरा ने बताया कि आज सोमवार 17 अप्रैल को विद्यालय में खाना खिलाने के बाद 30 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई थी। दवा खिलाने के बाद 11 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद इन बच्चों को आनन-फानन में 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल बागेश्वर ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी की हालत स्थिर है।
इन बच्चों में मोहित थापा 13 वर्ष पुत्र पंकज थापा कक्षा 07, सुमित कुमार 15 वर्ष पुत्र जीवन लाल कक्षा 08, आयुष कुमार उम्र 12 वर्ष पुत्र कैलाश चंन्द्र कक्षा 06, तरुण टम्टा उम्र 11 वर्ष पुत्र भगवती प्रसाद कक्षा 06, पीयूष कुमार उम्र 12 पुत्र भुपेन्द्र प्रसाद कक्षा 06, मानषी आर्य 10 वर्ष पुत्री ईश्वर राम कक्षा 06, शिखा आर्य पुत्री विजय कुमार कक्षा 06, कोमल आर्य उम्र 12 वर्ष पुत्र हीरा राम कक्षा 06, दीपिका उम्र 13 साल पुत्री विजय कुमार कक्षा 08, रौनक कन्वाल उम्र 12 साल पुत्र राकेश सिंह कन्वाल कक्षा 06 और अंजली आर्य उम्र 13 साल पुत्र गिरीश राम कक्षा 08 हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद