सामिया लेक सिटी में धोखाधड़ी मामले में एसआईटी गठित  

रुद्रपुर। सामिया लेक सिटी में घोटाले की परतें खुलती जा रही हैं। पांच और लोग पुलिस के सामने पहुंचे हैं जिनसे फ्लैट और जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा ले लिया गया लेकिन कब्जा नहीं दिया गया। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी का कहना है कि सामिया लेक सिटी के डायरेक्टर सगीर अहमद और मार्केटिंग मैनेजर तस्लीम के जेल जाने के बाद अब लोग सामने आने लगे हैं। पांच और लोग सामने आए हैं जिनसे धोखाधड़ी की गई है। इन लोगों के मुकदमे भी पंजीकृत किए जा रहे हैं। इसके साथ ही एसपी सिटी मनोज कत्याल के निर्देशन में एसआईटी गठित कर दी गई है जो सामिया लेक सिटी से जुड़े मामलों की पड़ताल करेगी और जो नाम भी सामने आएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
बताते चलें कि लालकुआं के रहने वाले 4 लोगों ने एसएसपी से सामिया लेक सिटी प्रबंधन के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि उनसे लाखों रुपए लेने के बाद भी कंपनी ने न तो प्लॉट दिया और न ही फ्लैट। सीओ की जांच में सामने आया कि सामिया लेकसिटी के द्वारा फर्जी रजिस्ट्री भी की गई हैं। सीओ की जांच रिपोर्ट के बाद इस मामले में सामिया लेकसिटी के एमडी जमील अहमद, डायरेक्टर सगीर अहमद पर मुकदमें दर्ज कर लिए गए थे। बाद में रजिस्ट्री में तस्लीम का नाम खुलने पर उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जमील अहमद अभी इस मामले में फरार चल रहा है।
एसएससी का कहना है कि उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने के साथ ही गैंगस्टर का केस भी दर्ज किया जाएगा। मुकदमे दर्ज होने के बाद इस मामले में अब कार्रवाई तेज कर दी गई है। एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी गठित कर दी गई है जिसका इंचार्ज एसपी सिटी मनोज कत्याल को बनाया गया है। एसएसपी का कहना है कि इस मामले में ध्वस्तीकरण और संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की कि जो लोग भी सामिया की ठगी का शिकार हुए हैं, वह अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज करा सकते हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद