एसएसपी के निर्देश पर लापरवाही में डाक्टर गौरव सहित दो पर मुकदमा दर्ज   

रुद्रपुर । जनपद ऊधमसिंह नगर में कोविड काल के दौरान इलाज में लापरवाही पर दो चिकित्सकों के खिलाफ एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में जसपुर के एक युवक ने तीन वर्ष पूर्व कोविड काल के दौरान उसके पिता के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए रुद्रपुर और काशीपुर के कोविड प्रभारियों के खिलाफ तहरीर सौंपी थी। एसएसपी के निर्देश पर पंतनगर थाने में आरोपी कोविड प्रभारी डॉ- गौरव अग्रवाल और डॉ- प्रमेंद्र तिवारी पर आईपीसी की धारा 304 ए के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला छिपियान पूर्वी जसपुर निवासी सतीश कुमार का कहना है कि उसके पिता हंसराज अरोरा की 22 जुलाई 2020 को कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग जसपुर ने उन्हें कोविड केयर सेंटर काशीपुर में भर्ती किया था। कोविड प्रभारी डॉ प्रमेंद्र तिवारी ने शासनादेश का हवाला देकर सतीश को मरीज के साथ रहने से मना कर कहा कि उन्हें बुखार है और कोई भी डॉक्टर देखने नहीं आया है। डॉ- प्रमेंद्र से बात की तो उन्होंने मरीज का ऑक्सीजन लेवल 92 प्रतिशत बताकर मरीज को जिला चिकित्सालय रुद्रपुर भेजने की बात कही। सतीश का कहना है कि रुद्रपुर में पिता का इलाज कोविड प्रभारी डॉ- गौरव ने किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उसके पिता शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे। निवेदन पर भी पिता से मिलने नहीं दिया गया। आरोप है कि मरीज को निजी अस्पताल में रेफर करने के लिए डॉ- गौरव ने दोबारा कोरोना जांच कराने का नियम नहीं होने का बहाना किया। पांच अगस्त 2020 को वार्ड में भर्ती किसी अन्य मरीज के रिश्तेदार ने फोन करके बताया कि आपके पिता बाथरूम में गिर गए थे। उच्चाधिकारियों से संपर्क करके अपने पिता को गुरुग्राम के लिए रेफर करवाया। आरोप है कि डॉ- गौरव ने इलाज संबंधी दस्तावेज देने से मना कर दिया। इधर, गुरुग्राम के अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पिता की किडनी और हार्ट सही इलाज ना मिलने के कारण बहुत खराब हो चुका है। सात अगस्त 2021 को इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। सतीश का कहना है कि विभाग के उच्चाधिकारियों को जांच के लिए प्रार्थना पत्र सहित रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी के निर्देश पर पंतनगर थाना पुलिस ने दोनों चिकित्सकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी