दहेज की खातिर पत्नी की हत्या कर फरार पति को किया गिरफ्तार  

किच्छा । दहेज की खातिर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर फरार हुए पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि ससुर एवं सास समेत पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

थाना पुल भट्टा प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि बीती 9 सितम्बर को मो० बुन्दन पुत्र कदीर अहमद निवासी ग्राम देवरनिया मुंडिया जागीर थाना देवरनिया जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) द्वारा तहरीर दी कि मैने अपनी पुत्री शबाना का निकाह माह जून 2018 में अनवार पुत्र सज्जाद हुसैन निवासी वार्ड न0 18 सिरौली कला किच्छा थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंह नगर के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग करते हुए उसकी पुत्री शबाना को प्रताड़ित कर मारपीट करना शुरू कर दिया था। बीती 08 सितम्बर को इसके ससुराल पक्ष के अनवार(पति) ससुर सज्जाद हुसैन, सास शहाना,जेठ अबरार ,जेठानी नाजरा,ननद राविया आदि द्वारा दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री की गला हत्या कर दी है तथा ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए हैं तथा उसकी पुत्री का शव पड़ा हुआ है। तहरीर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा विवाहिता के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु रुद्रपुर भेजा। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर के आधार पर पति अनवार पुत्र सज्जाद हुसैन निवासी वार्ड न0 18 सिरौली कला किच्छा थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंह नगर,

सज्जाद हुसैन(ससुर) शहाना( सास)अबरार (जेठ) नाजरा (जेठानी) राविया (नन्द)निवासी गण वार्ड न018 सिरौली कला थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंह नगर थाना पुलभट्टा के विरुद्ध FIR-193/2023 U/S- 302/304B/34 IPC के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार हुए नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने रविवार को हत्यारोपी पति अनवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पांच नामजद आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस टीम में सी ओ ओम प्रकाश, थाना पुल भट्टा प्रभारी कमलेश भट्ट,धरमवीर सिंह. कानि0 ललित चौधरी आदि।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी