पुलिस फेरी वाले से नहीं उगला पाई बच्ची के अपहरण का राज

रुद्रपुर नाबालिग के अपहरण के प्रयास का कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में खुलासा तो कर दिया। मगर आरोपी फेरी वाले से अपहरण का राज नहीं उगलवा पाई। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी अपहरण गिरोह का सदस्य भी हो सकता है और उसका मकसद संगीन वारदात को अंजाम देना भी हो सकता था, लेकिन इन सभी सवालों का जवाब पुलिस के पास नहीं था।  बुधवार को पुलिस कार्यालय में जब खुलासा करते हुए सीओ निहारिका तोमर से नाबालिग के अपहरण के प्रयास का क्या कारण रहा होगा और फेरीवाले ने दिनदहाड़े घर के बाहर खेलती बच्ची को उठाने की हिम्मत जुटाई। इन सभी सवालों का जवाब सीओ के पास नहीं था। सीओ का कहना था कि फेरी वाला एक नशेड़ी है और नशे की हालत में उसने वारदात को अंजाम दिया। सवाल यह उठता है कि आरोपी फेरी वाले द्वारा अपहरण किस उद्देश्य से किया था, जबकि स्थानीय लोगों ने ही आरोपी को घटना के दौरान पकड़ा था।

उनका कहना था कि आरोपी शातिर अपराधी है और यदि पुलिस सही से पूछताछ करे तो चौकाने वाला प्रकरण निकल सकता है। बावजूद आरोपी को सुपुर्द करने के बाद भी पुलिस अपहरण का राज नहीं उगला पाई। उधर, सीओ निहारिका तोमर का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ के बाद ही मकसद का पता लगाया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद