एसटीएफ और गदरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों के नेटवर्क का किया भंडाफोड़ आर्म्स डीलर वचन सिंह गिरफ्तार, हथियारों की फैक्ट्री चलाने का भी मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। एसटीएफ और गदरपुर पुलिस की संयुक्त  टीम ने शुक्रवार की शाम गदरपुर के ग्राम खुशहालपुर के एक घर से भारी मात्र में अवैध असलहे बरामद करते हुए एक आर्म्स डीलर वचन सिंह निवासी ग्राम खुशहालपुर को गिरफ्तार किया है।
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते अवैध हथियारों की तस्करी की रोकथाम हेतु राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा एसटीएफ और गदरपुर पुलिस की संयुत्तफ़ टीम ने शुक्रवार की शाम गदरपुर के ग्राम खुशहालपुर के एक घर से भारी मात्र में अवैध असलहे बरामद करते हुए एक आर्म्स डीलर वचन सिंह निवासी ग्राम   खुशहालपुर  को गिरफ्तार  किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध गदरपुर थाने में  धारा 3/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। गिरफ्तार तस्कर वचन सिंह अवैध हथियारों को बनाने तथा मरम्मत का कार्य भी करता है। पिछले करीब 20 वर्षों से अवैध हथियारों के कारोबार में लगा था। टीम ने उसके घर को चारों तरफ से घेरकर रेड किया तो घर के अन्दर से दो देसी पोनिया 12 बोर, दो तमंचे 315 बोर, एक देसी तमंचा 12 बोर, 22 नाल व कई अर्धनिर्मित असलहों समेत भारी मात्र में अवैध हथियार बरामद हुए तथा घर में मौजूद वचन सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल पिछले कई दिनों से इस ऑपरेशन की स्वयं निगरानी कर रहे थे और टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे।
गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि वह वर्ष 2003 से हथियारों की तस्करी कर रहा है वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब आदि राज्यों में सप्लाई करता आ रहा है।  वह और उसके साथी कलकत्ती जंगल में, जो कि उत्तर प्रदेश में स्थित है वहां असलहों को बनाते आ रहे हैं। उनके बने असहलों की यूपी में बहुत डिमांड है।  इसके द्वारा अब तक करीब 1000 अवैध बन्दूकों व तंमचों की तस्करी यूपी व उससे लगे राज्यों में की जा चुकी है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया  कि पकड़ा गया आर्म्स डीलर वचन सिंह कई वर्षों से अवैध हथियारों धंधे में लिप्त था। उसके ऊपर वर्ष 2018 में थाना  केलाखेड़ा में हथियारों की फैक्ट्री चलाने का मुकदमा दर्ज है। यह हथियार सप्लायर होने के साथ-साथ हथियारों का कारीगर भी है। टीम पिछले कई दिनों से हथियारों के इस नेटवर्क पर काम कर रही थी।  शुक्रवार शाम टीम को इनपुट मिला था कि वचन सिंह के घर पर हथियारों की बड़ी कन्साइनमेंट आयी है। इसपर टीम को अलर्ट कर लोकल पुलिस की मदद से एक ज्वांइट ऑपरेशन कर इसकी गिरफ्रतारी की गयी। इसकी पूछताछ में टीम को अवैध हथियारों की तस्करी के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी रविन्द्र सिंह बिष्ट की विशेष भूमिका रही।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा