तीस लाख की अफीम के साथ दो तस्कर दबोचे

रूद्रपुर। गदरपुर थाना पुलिस ने नशा तस्करों के विरूद्ध बढ़ी कार्रवाई करते हुए चैकिंग के दौरान एक वाहन से करीब 30 लाख रूपये कीमत की अवैध अफीम के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया । मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सीओ बाजपुर भूपेन्द्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष गदरपुर के साथ पुलिस टीम द्वारा गत सांय नवाबगंज रोड पर चेकिंग के दौरान एक वाहन संख्या यूके 06 बीएफ 1900 को रोककर चेक किया गया। ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति व बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्तियो को वाहन से उतरवाकर नाम पता पूछा तो ने गुरबाज सिंह पुत्र महेंद्र सिंह बताया इसके पास से तलाशी में कुल 21500 रुपये नकद व 02 मोबाईल फोन बरामद हुए व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सरबजीत सिंह उर्फ हनी पुत्र पलविन्दर बताया । तलाशी में इसके पास से 300 रुपये नकद बरामद हुए। एसएसपी ने बताया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन कार की डिक्की से 3.002 किग्रा.अवैध अफीम व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ । बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग तीस लाख रुपये है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में भूपेन्द्र सिंह भण्डारी, क्षेत्राधिकारी  बाजपुर, राजेश पाण्डेय थानाध्यक्ष गदरपुर, कानि. बलवन्त सिंह,नकुल जाटव व गोरख नाथ शामिल थे। खुलासा के दौरान एसपी काशीपुर अभय सिंह, एसओ केलाखेड़ा ललित मोहन रावल भी मौजूद थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा